समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां रहेगी बिजली बंद…

By Ankita Published: 17 May 2024, 12:23 PM | Updated: 17 May 2024, 12:41 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

विद्युत उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत कुछ स्थानों पर 18 मई को विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने के कार्य किए जाएंगे, जिस कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि 18 मई को झनिक्कर, बराड़ा, सपनेड़ा, पंजोत, टिक्करी, दरबयार, बगवाड़ा, समीरपुर, संगरोह, अवाहदेवी, बुहाणा, मतलाणा और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।