Loading...

सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, हादसे में 3 महिलाओं समेत चार लोग…

By SAPNA THAKUR Published: 31 Jan 2023, 4:53 PM | Updated: 31 Jan 2023, 4:53 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक कार खाई में गिर गई जिससे 3 महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान वाहन चालक 31 वर्षीय सोनू, 21 वर्षीय कुब्जा देवी, 37 वर्षीय मीरा देवी, कृष्णा देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सहित तीन महिलाएं गाड़ी में सवार होकर भुंतर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी भुंतर में गड़सा के पास पहुंची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Related Topics: