Former divisional president of Yuva Morcha, Sanjay died, was injured after falling from a house under construction

संजय संधू के निधन पर बोले विशाल नैहरिया- पार्टी ने खोया कर्मठ और युवा कार्यकर्ता

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला भाजपा के कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय के निधन से धर्मशाला भाजपा में शोक की लहर है। विधायक विशाल नैहरिया ने भी धर्मशाला भाजयुमो मण्डल के पूर्व अध्यक्ष संजय संधू के निधन पर शोक जताया है। कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है।

उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि संजय निर्माणाधीन मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी था। लेकिन बीती सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उनका देहांत हो गया।


by

Tags: