Arrests-in-case-of-setting-1-1.jpg

शिमला में स्कूली छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी अंशुल नामक शक्श को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ रोहड़ू थाने में बीएनएस की धारा 75 (2) व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिमला शहर स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन को स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पड़ताल करने के लिए स्कूल पहुंची। बच्चों के साथ काउंसलिंग के बाद टीम को पता चला कि अंशुल नामक शक्श ने सात बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है।

इनमें पांच नाबालिग लड़कियां और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं। चाइल्ड हेल्प लाइन शिमला के परियोजना समन्वयक राम चंद की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

by

Tags: