शिमला में सीबीआरआई रुड़की करेगा भवनों की रेट्रोफिटिंग

By PARUL Published: 13 Sep 2024, 12:21 PM | Updated: 13 Sep 2024, 12:21 PM 1 min read

HNN/शिमला

जिला शिमला के भवनों को भूकंप प्रतिरोधक बनाने के उद्देश्य से एक 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने कहा कि भूकंप के दौरान जीवन को हानि हमारे भवन ही पहुंचाते है, इसलिए हमें अपने भवनों को भूकंप प्रतिरोधक बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार एवं पांच में आता है, इसलिए यहाँ पर भूकंप का अत्यधिक खतरा बना रहता है। जिला शिमला में काफी सारे पुराने भवन है, जिनकी रेट्रोफिटिंग करना आवश्यक है।

ज्योति राणा ने कहा कि जिला शिमला में रेट्रोफिटिंग के लिए प्रथम चरण में लगभग 20 सरकारी भवनों का चयन किया गया है। इन भवनों का पूरा डाटा एकत्रित करने के लिए केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की द्वारा सम्बंधित विभाग को एक फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म पर भरे गए डाटा के आधार पर सीबीआरआई रुड़की रेट्रोफिटिंग के लिए प्रस्ताव भेजेंगे।