Congress-gears-up-for-Shiml.jpg

शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेनिफेस्टो, घोषणा पत्र कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। राठौर ने नगर निगम के मेनिफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें वर्तमान नगर निगम ने कुछ नही दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है। उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह ही प्रयास करने होंगे।


Posted

in

,

by

Tags: