Loading...

शंभूवाला में बाइक सवार युवकों से मोबाइल छीनने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

By Ankita Published: 21 Mar 2024, 10:43 AM | Updated: 21 Mar 2024, 10:46 AM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के शंभूवाला से बाइक सवार 2 युवकों का मोबाइल और समान छीनकर फरार हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला गत 17 मार्च कीे रात को सामने आया था। शिकायत के अनुसार शंभूवाला के दो युवक बाइक पर जा रहे थे।

इसी बीच शंभूवाला के समीप एक ऑल्टो कार में सवार व्यक्तियों ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोका। इनके बीच कोई पुरानी आपसी रंजिश भी थी। पुलिस के अनुसार, कार में सवार व्यक्ति बाइक सवार युवकों से मोबाइल इत्यादि छीनकर मौके से फरार हो गए। नाहन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद ऑल्टो कार में सवार होकर आए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिला सिरमौर के एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों नसीम, राजीव व आबिद को गिरफ्तार किया है, जो माजरा के आसपास के क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। नाहन सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।