Loading...

व्यक्ति ने 2 भाइयों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

By Ankita Published: 14 May 2024, 5:29 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:00 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना शाहतलाई के तहत आने वाले झबोला गांव के एक व्यक्ति ने 2 भाइयों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायत कर्ता अजय कुमार निवासी झबोला तहसील झंडूता ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान तांबड़ी निवासी 2 सगे भाइयों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की।

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसे चोटें लगी है। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।