वोल्वो बस और तेल से भरे टैंकर के बीच हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा
HNN/ चंबा
जिला चंबा के तलवाड़ा में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां तेल से भरे टैंकर और वोल्वो बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री जख्मी हुई है। हालाँकि गनीमत रही कि तेल के टैंकर का पिछला हिस्सा बस से नहीं टकराया अन्यथा तेल निकलने से आगजनी जैसा बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं हादसे के बाद मार्ग पर जाम भी लग गया था। जानकारी के मुताबिक, तारादेवी डिपो की वोल्वो बस दिल्ली से चंबा आ रही थी। इस दौरान तलवाड़ा के पास तेल से भरे टैंकर के साथ बस की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के दौरान बस में सवार एक लड़की को चोंटे आई हैं। बता दें हादसे के वक्त बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। इस घटना में बस के शीशे भी टूटे है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुलावाया।