विश्व एड्स दिवस: संस्कृत कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, बचाव के तरीकों का….

By SAPNA THAKUR Published: 1 Dec 2022, 5:09 PM 1 min read

HNN/ नाहन

फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी नाहन द्वारा वीरवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसका मुख्य मकसद लोगों को एड्स महामारी के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसके माध्यम से एड्स से बचाव के तरीकों का प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें 50 एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय स्टाफ ने भाग लिया।

इस दौरान कैडेट्स अमिषा ने जागरूक करते हुए कहा कि 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण से होने वाली एड्स महामारी के प्रति जागरूक करना और बीमारी से मरने वालों का शोक मनाना है। उन्होंने कहा कि एचआईवी-एड्स से सिर्फ जागरुकता से ही बचा जा सकता है। जागरुक रहकर ही बीमारी से बचाव संभव है। इसलिए लोग जागरुक रहें।

एचआईवी-एड्स फैलने के कारण बचाव की जानकारी सभी को हाेनी चाहिए। इसके अलावा अन्य लोगों में भी इस जानकारी का आदान-प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रचारित लघुचित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सन्नी कुमार, केयर टेकर आफिसर डॉ. सोमदत्त, जेसीओ सूबेदार नरेश कुमार, सूबेदार उधम सिंह, हवलदार जुल्फकार अली मौजूद रहे।