DVEDAR.jpg

वन विभाग ने पकड़े जंगल में अवैध रूप से काटे देवदार के इतने स्लीपर…..

HNN/ मंडी

जिला मंडी के वन विभाग की मगरू रेंज के अंतर्गत आते कलैंजु जंगल में वन विभाग की टीम ने देवदार के 54 स्लीपर पकड़े हैं। वन विभाग ने इस बाबत पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीट गार्ड कर्ण कुमार अपनी टीम सहित जंगल का निरीक्षण करने गए हुए थे। इस दौरान कलैंजु के समीप जंगल में देवदार के 54 स्लीपर, 2 चकोर और 5 गेलियां बरामद हुए। उक्त लकड़ी की बाजार में कीमत 7 लाख रुपए के करीब बनती है जबकि 5 गेलियों की कीमत इसमें शामिल नहीं है।

लकड़ी को सीज कर लिया गया है वहीं पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। इस बात की जानकारी वन परिक्षेत्राधिकारी मगरू महेंद्र ठाकुर ने दी। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है।


Posted

in

,

by

Tags: