Loading...

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर कल होगा मतदान

By PARUL Published: 12 May 2024, 11:14 AM | Updated: 12 May 2024, 11:14 AM 1 min read

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है। 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है। चौथे चरण अब में 13 मई 10 राज्यों की कुल 96 सीटों पर मतदान होना है।

इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों के साथ-साथ तेलंगाना की भी सभी 17 सीटों पर चुनाव होना है। इसके अलवा उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, बिहार की 5, ओडिशा और झारखंड की 4-4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है।

चौथे चरण की समाप्ति के साथ ही 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर 381 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी सोमवार को होना है।

Tags: