DEAD6-2.jpg

लाख कोशिश के बाद भी पौंग में डूबे लोगों का नहीं लगा कोई सुराग, आज फिर छेड़ा सर्च अभियान

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा में बुधवार देर रात से लापता दो व्यक्तियों का अब तक कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस द्वारा दोनों को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बरयाल पंचायत के भियाल गांव से तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति लौट आया जबकि दो अन्य रात को घर नहीं पहुंचे।

सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। पुलिस द्वारा वीरवार को गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, उसके बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वही , आज शुक्रवार सुबह सात बजे से फिर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नही लग पाई है।

लापता लोगो की पहचान 45 वर्षीय राजकुमार और 32 वर्षीय रणजीत के रूप में हुई है। पेशे से फाेटोग्राफर राजकुमार भयाल गांव का रहने वाला था जबकि नंदपुर निवासी रणजीत ढोल बजाने का काम करता था।


Posted

in

,

by

Tags: