लता मंगेशकर की हालत में अब पहले के मुकाबले सुधार देखा गया है। इस बात की जानकारी आशा भोसले ने दी है। आशा भोसले ने लता मंगेशकर से मुलाकात की है। इस दौरान डॉक्टरों ने आशा भोसले को बताया कि अब लता मंगेशकर स्थिर हैं।
बता दें कि शनिवार दोपहर ही लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई थी। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





