लगातार बढ़ता जा रहा तेंदुए का आतंक, अब बकरियों को बनाया शिकार…

HNN/ सोलन

जिला में इन दिनों तेंदुए का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिला में कभी तेंदुआ मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है तो कभी लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर रहा है। तेंदुए के खौफ के चलते लोगों का शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ताज़ा मामला रामशहर के साथ लगते मित्तियां गांव का है। जहां तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल पनप रहा है। गांव में आए दिन तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देती है जिससे लोग खौफजदा है। बीते दिन भी प्रकाश चंद की तीन बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया।

प्रकाश चंद ने घर के साथ लगते जंगल में चराने के लिए बकरियां छोड़ी थी जिनको तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की माने तो अभी तो तेंदुआ मवेशियों को ही शिकार बना रहा है परंतु उन्हें डर है कि वह उन पर हमला न कर दें।


Posted

in

,

by

Tags: