Loading...

राहगीर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

By Ankita Published: 13 May 2024, 12:08 PM | Updated: 13 May 2024, 12:08 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी में पुलिस थाना कोट ने गश्त के दौरान एक राहगीर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी झिड़ियां डाकघर लखनू तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर के रूप म हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी।

इस दौरान जब पुलिस झिड़ियां पुल के पास पहुंची तो जसबीर सिंह के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।