राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कपड़े से ढका मिला व्यक्ति का शव, आसपास के क्षेत्रों में मचा हड़कंप

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगो ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सफेद कपड़े में एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत शाहपुर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र ईश्वरदास निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग राष्ट्रीय उच्च मार्ग रैत से पैदल घर की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि एक सफेद कपड़े में कुछ लिपटा हुआ है। जब उन्होंने पास जाकर सफेद कपड़े को उठाया तो उनके होश उड़ गए, एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए।

उधर, एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई अभी पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।


Posted

in

,

by

Tags: