राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंग्रेजी भाषा विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक समय में अंग्रेजी भाषा के महत्व और रोजगार में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
विद्यार्थियों को बताया गया अंग्रेजी का वैश्विक महत्व
इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के वर्तमान महत्व, इसकी वैश्विक उपयोगिता और उच्च शिक्षा में भूमिका के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कविता कौशल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में सफलता पाने की दिशा में सहायक हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉ. सगुन डोगरा ने किया व्याख्यान का संचालन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सगुन डोगरा ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अंग्रेजी अब केवल एक विषय नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद और पेशेवर सफलता का प्रमुख माध्यम बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और इसे आत्मविश्वास से सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. राम कुमार नेगी, प्रो. नवीन शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





