रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, यह है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…..

By Ankita Published: 19 Aug 2024, 6:06 AM | Updated: 19 Aug 2024, 6:06 AM 0 min read

हर साल सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी यानी एक रक्षा सूत्र बांधती हैं और उसके लिए मंगलकामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है।

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी आज मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी रहने वाला है। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है।

रक्षाबंधन पर इतनी देर तक रहेगा भद्रा का साया
रक्षाबंधन पर भद्राकाल 19 अगस्त की रात 02.21 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रहने वाला है। रक्षा बंधन पर सुबह 09.51 से 10.53 तक पर भद्रा पुंछ रहेगा। फिर 10.53 से 12.37 तक भद्रा मुख रहेगा। दोपहर 01.30 बजे भद्रा काल समाप्त हो जाएगा।

यह है शुभ मूहर्त….

दोपहर 01 बजकर 30 मिनट के बाद से रात 09:07 तक राखी बांधी जा सकती है।

Tags: