Loading...

रंगड़ों के हमले से 6 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

By SAPNA THAKUR Published: 29 Nov 2022, 10:08 AM | Updated: 29 Nov 2022, 10:08 AM 1 min read

HNN/ ऊना

ऊना जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में रंगड़ों का आतंक देखने को मिला है। यहाँ रंगड़ों ने अचानक ही कुछ लोगों पर हमला बोल दिया। रंगड़ों के हमला किए जाने से 6 लोग घायल हुए जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी अनुसार, डोहक गांव के कुछ लोग गांव से कुछ दूरी पर ही गए हुए थे जहाँ पर अचानक ही रंगडों ने उनपर हमला कर दिया।

रंगडों के हमला किये जाने से सभी लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जैसे तैसे सभी लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। रंगड़ों के हमले में 70 वर्षीय गोपाल, 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल व एक अन्य घायल हुआ। इनमें से तीन को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया जहाँ से गोपाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है।