युवक ने बीएसएनएल टावर से चोरी की तार, मामला दर्ज

By Ankita Published: 16 May 2024, 2:36 PM | Updated: 16 May 2024, 2:38 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बीएसएनएल के कंदरौर स्थित मोबाइल टावर से एक युवक ने 3जी बीटीएस सिस्टम की टावर से एंटीना तक जाने वाली तार चोरी कर ली है। जिससे टावर बंद हो गया तथा मोबाइल भी बंद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता दूरसंचार अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि गत मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे संबंधित टावर बंद होने का मैसेज मोबाइल पर आया। उन्होंने बताया कि पवन कुमार को दूरसंचसार कंपनी के 4जी एंटीना को लगाने के लिए नियुक्त किया गया है।

जब उन्होंने संबंधित युवक से उस टावर के पास आने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर जब उन्होंने टावर के 3जी के डोर को खोलकर चेक किया तो उससे 3जी बीटीएस के सिस्टम की टावर से एंटीना तक जाने वाली तार को गायब पाया।

जब उन्होंने युवक के बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में संबंधित तार मिली। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।