मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की मार, प्रदेश के 10 जिलों में लू चलने का अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मैदानी भागों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
लोगों को धूप में निकलने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। गर्मी बढ़ने से लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो सकता है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं अगले 24 घंटों के दाैरान सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना, शिमला में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।