मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, दांत और नाखून गायब…

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है। बड़ी बात तो यह है कि ना तो तेंदुए के दांत थे और ना ही नाखून। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने तेंदुए के दांत और नाखून निकाल लिए हो। हालांकि तेंदुए की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लिहाजा पुलिस और वन विभाग की टीमें जांच कर रही है।

बता दें कि स्थानीय लोगों ने नगरोटा बगवां की पंचायत सेराथाना में नाले के साथ झाड़ियों में एक तेंदुए को मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान को दी गई। लिहाजा पंचायत प्रधान ने इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो झाड़ियों में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृत तेंदुए के शरीर से नाखून एवं दांत गायब थे।

लिहाजा वन विभाग द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो शरीर से नाखून एवं दांत गायब होने के चलते अज्ञात शख्स के खिलाफ वर्ल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि मौके से क्लच वायर से बनाई फाई भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि उस में फंसने से तेंदुए की मृत्यु हुई। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Posted

in

,

by

Tags: