महिला ने पति पर लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज करवाई शिकायत

HNN / पांवटा

पांवटा साहिब में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। महिला की पहचान अलका शर्मा पुत्री सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अलका ने बताया कि उसका विवाह 30 अक्टूबर 2020 को अनुपम भारद्वाज पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी अंबाला से हुआ।

शादी के कुछ महीने बाद उसके ससुराल वाले उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं उसका पति भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने कहा कि जब तक वह उन्हें बच्चा नहीं देती तब तक वह अपने मायके में ही रहे। इतना ही नहीं महिला के काले रंग को लेकर भी उसका पति उसे बार-बार कोसता था।

इन सब से तंग आकर वह 20 फरवरी 2021 को अपने मायके आ गई, लेकिन आज तक उसका पति उसे लेने नहीं आया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है।


Posted

in

,

by

Tags: