Woman-accuses-husband-of-ki.jpg

महिला ने पति पर जड़ा पिता की हत्या का आरोप, ढांक से धक्का देकर…

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक महिला ने अपने ही पति पर पिता की हत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही उसके पिता को ढांक से धक्का दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई। वही पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई है। लिहाजा पुलिस ने भी आरोपी के विरुद्ध 302 धारा के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे मौके से हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलूणी की भांदल पंचायत के चनटी के पास सियूल नदी के किनारे से एक शव बरामद हुआ था। यह शव लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू निवासी जम्मू कश्मीर का था। पहले माना जा रहा था कि व्यक्ति की मौत गिरने के कारण हुई है परंतु अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की बेटी सुनीता ने पति हिन्द कुमार निवासी चम्बा पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की माने तो उसका पति उसके साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता रहता था जिसके चलते वह मायके चली गई। महिला के मायके जाने के बाद पति ने उसके पिता के साथ गाली-गलोच कर मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पिता को गहरी ढांक में धक्का दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने अब पकड़ लिया है।


Posted

in

,

by

Tags: