Loading...

महिला दुकानदार को धमकाने का मामला : पुलिस जांच में जुटी

By PARUL Published: 6 Oct 2024, 2:22 PM | Updated: 6 Oct 2024, 2:22 PM 1 min read

HNN/शिमला

दुकान से सामान उधार लेने के बाद जब महिला दुकानदार ने व्यक्ति से पैसे मांगे तो न केवल महिला को धमकाया, अपितु एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहकर उसे लज्जित भी किया। महिला ने सुन्नी पुलिस थाना में इस बाबत मामला दर्ज करवाया है।

महिला प्रतिमा शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा निवासी वार्ड नंबर-7 सुन्नी ने बताया कि वह सुन्नी में दुकान चलाती है। खैरा में ऋत्विक कंपनी में काम करने वाले बॉबी नेगी निवासी टिक्कर तहसील रोहडू ने उससे दिसम्बर, 2023 में सामान उधार लिया था, जिसके लिए शिकायतकर्ता ने 58,525 रुपए के बकाया भुगतान की मांग की थी।

जब शिकायतकर्ता प्रतिमा शर्मा ने उसे फोन किया और अपनी बकाया राशि मांगी तो बॉबी नेगी ने शिकायतकर्त्ता को गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं। पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 79, 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।