महाविद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षक अभिभावक संघ(पीटीए) अंतिम बैठक 13 सितंबर को।

By PARUL Published: 10 Sep 2024, 7:00 PM | Updated: 10 Sep 2024, 7:00 PM 1 min read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक शिक्षक संघ ( पीटीए) सत्र 2024 -25 की अंतिम बैठक 13 सितंबर 2024, शुक्रवार को 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व कोरम पूरा नहीं होने के कारण पीटीए की प्रथम दो बैठक स्थगित कर दी गई ।

इस आम बैठक में की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं संरक्षकों से आग्रह किया कि वह महाविद्यालय के इस आम बैठक में अवश्य उपस्थित रहे ताकि महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के विकास में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इसके अलावा महाविद्यालय के पीटीए सचिव डॉ रामकुमार नेगी ने महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों से भी अपील की है कि वह भी अपने अभिभावकों को इस अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में जरूर लेकर आएं।