Loading...

महाराष्ट्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

By Ankita Published: 13 May 2024, 8:25 PM | Updated: 13 May 2024, 8:25 PM 1 min read

घटनास्थल से एके-47 और कार्बाइन सहित कई घातक हथियार बरामद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत तीन नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को ढ़चिरौली पुलिस की स्पेशलाइज्ड कॉम्बैट विंग सी-60 के कमांडो ने किया है। घटनास्थल पर एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, एक इंसास राइफल, नक्सली साहित्य सहित कई घातक हथियार मिले हैं।

सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन पेरीमिली दलम के सदस्य विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में डेरा डाले हुए हैं।

इसके बाद सर्च ऑपरेशन के लिए सी-60 के कमांडो को वहां भेजा गया। कमांडो की टीम जब सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सी-60 टीम ने भी उनके ऊपर जवाबी फायरिंग किया है।

इस मुठभेड़ में तीन नक्सली घटनास्थल पर ही मारे गए। इनमें एक पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल है, जिनके शव बरामद किए गए हैं।

Tags: