लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मजबूत संगठन व 4 वर्ष में सफल सरकार के दम पर होगा मिशन रिपीट -कश्यप

PRIYANKA THAKUR | 15 फ़रवरी 2022 at 2:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कहा-कांग्रेस को नहीं नजर आता विकास, मगर जनता को दिखता है विकास

HNN / नाहन

लुप्त प्राय हो रही कांग्रेस अब प्रदेश से भी पूरी तरह से मिटने को तैयारी में है। पत्रकारों से हुई औपचारिक बात में सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा किया गया विकास कार्य नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निश्चित रहें क्योंकि प्रदेश की जनता को बीते 4 वर्षों में जयराम सरकार के द्वारा कराया गया विकास भली भांति नजर आ रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान-बागवान, युवा, बुजुर्ग, महिला वर्ग, कर्मचारी सहित हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा हर वर्ग की समस्याओं को न केवल ध्यानपूर्वक सुना गया बल्कि उनका समय पर समाधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इन सब का फायदा 2022 के चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा का संगठन देश भर में अव्वल है, तो वही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार के द्वारा विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा एकजुट है जबकि प्रदेश कांग्रेस में जहां अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार दावेदारी में है तो कई मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का पर्याय विकास है और विकास के दम पर प्रदेश सरकार ने जनता का दिल जीता है। निश्चित ही प्रदेश की जनता विकास को और अधिक गति देने को लेकर फिर से भाजपा को समर्थन देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में चुनाव हो रहे हैं निश्चित ही होने जा रहे चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। प्रदेश में इन चुनावों का आंशिक रूप से प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मतदाता देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल है। प्रदेश का मतदाता विकास के साथ निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार को 2022 में समर्थन देगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]