Gaushala-hit-by-landslide.jpg

भूस्खलन की चपेट में आई गौशाला, 26 मवेशियों की दबकर मौत

HNN/ मंडी

द्रंग की ग्राम पंचायत शकरयार के वलवांद बुंगा गांव में भारी बारिश से खूब नुक्सान हुआ है। यहां दो गौशालाएं भूस्खलन की चपेट में आ गईं जिससे 26 मवेशियों की मृत्यु हो गई है। भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से छह गाय सहित 20 बकरियां मर गई जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। बता दें कि यह गौशालाएं दो भाइयों चमन लाल तथा गायत्री दत्त की थी जिससे उन्हें लाखों की जपत लगी है।

उधर, ग्राम पंचायत शकरयार की प्रधान कौशल्या देवी ने बताया कि भारी बारिश के चलते गौशालाएं ढ़ह गई। इस घटना में चमन लाल की दो गाय और 20 बकरियां तथा गायत्री दत्त की चार गाय मलबे में दब कर मर गईं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि भूस्खलन से हुए नुक्सान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।


Posted

in

,

by

Tags: