लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा से लोगों का हो चुका मोह भंग- राठौर

SAPNA THAKUR | 27 नवंबर 2021 at 12:41 pm

HNN/ शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा है जयराम सरकार ने अपने इस  चार साल के कार्यकाल में लोगों की कोई चिंता नही की अब सत्ता हाथ से जाते देख लोकलुभावन में जुटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से साफ है कि लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।

कुलदीप राठौर ने एक बयान में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि असल में भाजपा इस हार से सदमें में है। चुनावों से पूर्व भाजपा सत्ता के नशे में चूर थी। लोगों ने भाजपा का यह नशा चूर कर दिया है। राठौर ने कहा कि भाजपा इस समय अंतर्विरोध से घिरी हुई है। सरकार में बैठे मंत्री मुख्यमंत्री के सामने अधिकारियों को अपमानित व प्रताड़ित करते रहें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश में शासकीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा कर रह गई है। राठौर ने कहा है कि भाजपा अब जितनी भी मंथन बैठके कर ले इसे इसका कोई राजनैतिक लाभ मिलने वाला नही। इसके नेता एक एक करके पार्टी के पदों को छोड़ रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बिखराव शुरू हो गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के सभी काले कारनामों की जांच करवाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]