भट्ठे से ईंट उठाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील, पीट डाला मालिक

HNN / ऊना

जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के पंडोगा में भट्ठे से ईंट उठाने को लेकर हुआ विवाद अब मारपीट में तब्दील हो गया है। बता दे कि चार लोगों ने मिलकर ईंट भट्ठा मालिक की डंडो से पिटाई कर डाली। इतना ही नही इन लोगो पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लोअर पंजावर मे ईंटों का भट्ठा है। इस भट्ठे पर दो वर्ष पहले उनका एक पार्टनर भी सक्रिय था। करीब एक माह पहले उन दोनों में समझौता हुआ था कि वह उसे 5.20 लाख ईंट देगा। पार्टनर अपने छोटे भाई से ईंट मंगवाता रहा।

बीते दिन उक्त व्यक्ति से ईंटों को उठाने को लेकर कुछ विवाद हो गया। जब वह ईंटों के भट्ठे पर पहुंचे तो उल्टा चार लोगों ने उनका ही रास्ता रोक लिया और डंडों से पिटाई कर डाली। जिससे उनकी टांगे, कंधे व मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


Posted

in

,

by

Tags: