बैजनाथ में आयोजित चिकित्सा शिविर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच
HNN/कांगड़ा
मधुमेह के 80 और उच्च रक्तचाप के 50 के करीब मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। यह जांच आयुष विभाग उपमंडल बैजनाथ के आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तरेहल के शिलान्यास समारोह में की गई।
इस अवसर पर एक बहू विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एमिल और आयु कल्प फार्मा कंपनियों ने अपना सहयोग दिया। इसमें योग अभ्यास और प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुष आहार विहार का भी प्रचार किया गया।
इस शिविर में डॉ. पवन शालाक्या, डॉ. सोनिका, डॉ. प्रियंका शल्य, डॉ. शिवानी प्रसूति तंत्र और डॉ. महेश, डॉ. अतुल और मिलाप ने अपनी सेवाएं दीं। मुख्य अतिथि महोदय की ओर से अश्वगंधा के पौधों का वितरण भी किया गया।