बैजनाथ की अंजली शर्मा सेना में बनी लेफ्टिनेंट

By PARUL Published: 16 May 2024, 10:22 AM | Updated: 16 May 2024, 10:22 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ की अंजली शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। अंजली उपमंडल बैजनाथ के मझेरना गांव की रहने वाली है।

अंजली के पिता राकेश सुघा निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। अंजली शर्मा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। अंजलि की पढ़ाई दिल्ली में हुई है।

अंजली ने दिल्ली के होली फैमिली कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई की और इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंजली को उपराष्ट्रपति ने सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। अंजली आईएनएचएस मुंबई कोलाबा में ज्वाइनिंग देंगी।