बेरोजगार डॉक्टर को क्यों नहीं दी जाती स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति- किरनेश जंग

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रविवार के दिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने पर धरना प्रदर्शन दिया गया। इस दौरान धरना प्रदर्शन मुख्य बाजार से सिविल अस्पताल तक किया गया और कांग्रेस पार्टी का काफिला पांवटा साहिब के व्यवस्था परिवर्तन मंच के धरना प्रदर्शन तक पहुंच गया।

इस दौरान किरनेश जंग ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के इन 4 सालों में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यहां के सरकारी डॉक्टर की बाहर के प्राइवेट अस्पतालों के साथ कमीशन बंधी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि 3 दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट सिविल अस्पताल में नियुक्त किया गया है। यहां पर स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार डॉक्टर बहुत पड़े है, उन्हे स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति क्यों नहीं दी जाती।

जिला बहाती विकास युवा मंच के अध्यक्ष सुनील चौधरी कहा कि जब तक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो जाति तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


Posted

in

,

by

Tags: