HNN/ शिमला
प्रदेश की राजधानी शिमला में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि नगर निगम की एक सफाई कर्मचारी बिना काम किए घर बैठे ही तनख्वाह ले रही है।
प्राप्त जानकारी से पता चला है की उक्त महिला की ड्यूटी शहर के ही एक वार्ड में लगाई गई है। परंतु छानबीन करने तथा वार्ड की पार्षद से पूछताछ करने पर पता चला कि वह महिला कभी भी ड्यूटी पर नही देखी गई।
जबकि विभाग के रजिस्टर में उसकी रोज़ की हाजिरी दर्ज है। मामले की तह तक जाने पर पता चला की उक्त महिला का ससुर जो कि उसी विभाग में दफेदार है, वही रोज उसकी फर्जी हाजिरी लगाता है।
इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अब नगर निगम दोनो आरोपियों पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है। यह भी जांच की जा रही है की यह महिला कब से बिना काम किए तनख्वाह ले रही है।