Loading...

बांगरन पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध, डीसी ने जारी किए आदेश

By SAPNA THAKUR Published: 31 Jan 2023, 4:07 PM | Updated: 31 Jan 2023, 4:09 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने पांवटा बांगरन पुल की आवश्यक मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्य के दृष्टिगत बांगरन पुल पर आगामी 25 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र के लोग पुल की द्वितीय चरण की मरम्मत कार्य के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के लिए 26 जनवरी से 25 फरवरी 2023 तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे।

आदेशों के अनुसार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को वाहनों की आवाजाही तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा के लिये आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।