बर्फबारी में फंसे 167 पर्यटकों को किया रेस्क्यू

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन-चार दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल में हो रही भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। एक ओर जहां कई सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं तो वही बाहरी राज्यों से हिमाचल में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटकों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच सैकड़ों पर्यटक फंस गए जिनके लिए खाकी मसीहा बनी। इस दौरान सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जवानों द्वारा प्रदेशभर में फंसे तक़रीबन 167 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

इनमें सबसे अधिक 100 पर्यटक लाहौल-स्पीति में फंसे हुए थे जिन्हें पुलिस ने शुक्रवार को रेस्क्यू किया। इसके अलावा चंबा जिला के तहत लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर आहला स्नो प्वाइंट पर शुक्रवार को करीब 12 पर्यटक वाहन बर्फ में फंस गए, इनमें 60 पर्यटक सवार थे। लिहाज़ा पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को रेस्क्यू किया।


Posted

in

,

by

Tags: