Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में किया हिमाचल का जिक्र- डॉक्टर बिंदल

Ankita 28 Jul 2024 Updated 28 Jul 1 min read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन के शंभूवाला में सुनी मन की बात

HNN/नाहन

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात में हिमाचल का जिक्र किया। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल का कितना गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और वो हिमाचल की विशेष चिंता करते है।

यह उद्गार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82, शंभूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के दौरान कहे। बिंदल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से पूरे भारत के बारे में पता चलता है और इस कार्यक्रम से अनेकों संस्कृति एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है।

उन्होंने कहा 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभ को असम के चराईदेव मैदाम के बारे में अवगत करवाया। जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में यह भारत का 43वां स्थल होगा।

मगर पूर्वोत्तर से यह पहला स्थल होगा। चराईदेव का अर्थ है पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर, यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और अपनी कीमती वस्तुओं को मोइडम में रखते थे।