Loading...

प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला जारी, 142 सड़कें यातायात के लिए बंद

By Ankita Published: 14 Aug 2024, 1:25 PM | Updated: 14 Aug 2024, 1:25 PM 1 min read

18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज मौसम खराब बना हुआ है। इसके साथ ही कई भागों में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। वहीं जगह जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश में सैंकड़ों मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाईवे व 142 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। बुधवार सुबह 10:00 बजे तक 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप थे। इसके अतिरिक्त 47 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

वहीं भी प्रदेश के कई भागों में सुबह के समय झमाझम मेघ बरसे। उध, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में आज से 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 20 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।