woman-fell-down-due-to-slip.jpg

पैर फिसलने से नीचे गिरी महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

HNN/ श्री रेणुका जी

श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के ददाहू कस्बे में एक महिला की गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। हालांकि, महिला को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक महिला की पहचान इंदिरा देवी (67) पत्नी पृथ्वी सिंह निवासी धायली पंचायत थाना कसौगा, ददाहू जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

जानकारी अनुसार इंदिरा देवी का घर के आंगन में अचानक पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण महिला अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए ददाहू अस्पताल लाया गया, जहां उसने उपचार के ही दौरान ही दम तोड़ दिया।


by

Tags: