Loading...

पुलिस ने सैंज बाजार में 66 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By PARUL Published: 13 Sep 2024, 8:32 PM | Updated: 13 Sep 2024, 8:32 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने सैंज बाजार में 66 ग्राम चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर जब आरोपी से पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस की खेप मिली

आरोपी की पहचान गुमत राम निवासी बकशाहल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।