Loading...

पुलिस ने सड़क पर पैदल जा रहे दो युवकों से पकड़ी चरस, गिरफ्तार

Ankita 22 Apr 2024 Edited 22 Apr 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर की भोरंज पुलिस ने दो युवकों को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार 23 वर्षीय गांव कैहरवीं व सहिल कुमार गांव साहन्वीं तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवकों से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भरेड़ी से धमरोल सड़क पर पैदल जा रहे दोनों युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 138 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भोरंज थाना प्रभारी योग राज चंदेल ने मामले की पुष्टि की है।