Loading...

पुलिस ने जीप से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

By PARUL Published: 12 May 2024, 1:33 PM | Updated: 12 May 2024, 1:33 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस टीम ने एक जीप से 43 पेटी संतरा मार्का देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवराज पुत्र रति राम निवासी लेतरी तहसील नूरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने पुलिस चौकी कोटला के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक जीप को जांच के लिए रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप से 43 पेटी संतरा मार्का देसी शराब बरामद हुई।

जिसके बाद गाड़ी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रतन और राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रीतपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।