Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे युवती व युवक

By PARUL Published: 12 May 2024, 10:23 AM | Updated: 12 May 2024, 10:23 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने युवती व युवक को 7 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान संजय दत्त (27) पुत्र देव दत्त जिला कुल्लू व महिला निवासी गांव जिस्पा तहसील केलांग जिला लाहौल- स्पीति के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक क्वार्टर में दबिश दी।

तलाशी के दौरान कमरे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।