Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा व्यक्ति

By PARUL Published: 18 May 2024, 11:46 AM | Updated: 18 May 2024, 11:49 AM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने एक व्यक्ति को 1.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण कुमार गांव पधर डाकघर और तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने ढूंढि़यारा रेन शेल्टर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने करण कुमार को जांच के लिए रोका। तभी वह पुलिस को देखकर घबरा गया। जिस पर उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।