पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए दो युवक
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने दो युवकों 4.61 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लक्की वर्मा पुत्र जगरनाथ निवासी गांव कंदार डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर तथा रवि कुमार पुत्र जयराम निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक बाइक (एचपी31ए/7027) को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से 4.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।