पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया कुल्लू का व्यक्ति
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.81 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान खूब राम पुत्र तीख राम निवासी गांव शरण तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना औट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान खूब राम की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 81 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अब आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।