पुलिस ने चरस के साथ दबोचा मंडी का युवक

By PARUL Published: 14 May 2024, 12:14 PM | Updated: 14 May 2024, 12:19 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने मंडी के युवक को 158 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (26) निवासी गांव दमसेहड़, डाकघर सोमनाचाणी, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम भुंतर में गश्त पर थी। इस दौरान ट्रक यूनियन के पास पुलिस ने एक युवक को आते हुए देखा। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे 158 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।