पुलिस ने कार से बरामद की 84 बोतलें अवैध शराब, मामला दर्ज

By Ankita Published: 17 May 2024, 1:32 PM | Updated: 17 May 2024, 1:34 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने कार से 84 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी की पहचान जगदीश चंद दुर्ग सिंह आरो सलापड़ जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम डेहर पुल के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने मंडी से बिलासपुर जा रही कार (HP 31C 4464) को जांच के लिए रुकवाया।

पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया। जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो डिक्की से 84 बोतल देसी संतरा शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।